Bharat Fact Checkभारत फ़ैक्ट चेक English

फ़्लैश

‹ सभी ठगी अलर्ट

ठगी अलर्ट

नकली कस्टमर केयर और स्क्रीन-शेयर ऐप

आप बैंक, एयरलाइन या डिलीवरी ऐप का हेल्पलाइन नंबर ऑनलाइन खोजते हैं, मिला नंबर मिलाते हैं और “सपोर्ट” एक ऐप इंस्टॉल करवाता है।

ऐसा दिखता है

सर्च रिज़ल्ट: “रिफ़ंड हेल्पलाइन 24x7”

सर, रिफ़ंड प्रोसेस करने के लिए Play Store से AnyDesk इंस्टॉल करें और 9 अंकों का कोड बताएँ। फिर बैंक ऐप खोलकर वेरिफ़ाई के लिए ₹10 डालें।

ठगी
हमारा बनाया उदाहरण। नंबर और लिंक हटाए गए हैं।

ठगी कैसे होती है

  1. ठग सर्च रिज़ल्ट, मैप लिस्टिंग और सोशल मीडिया पर नकली हेल्पलाइन नंबर डालते हैं।
  2. स्क्रीन-शेयर ऐप इंस्टॉल करवाकर बैंक या UPI ऐप खुलवाते हैं।
  3. आपको PIN और OTP डालते देख लेते हैं, या फ़ोन पर क़ब्ज़ा करके पैसे भेज देते हैं।

ख़तरे के संकेत

  • कंपनी के अपने ऐप या वेबसाइट की बजाय सर्च रिज़ल्ट, कमेंट या मैप लिस्टिंग से मिला नंबर।
  • AnyDesk, TeamViewer, QuickSupport जैसा कोई ऐप इंस्टॉल करने को कहना।
  • ऐसा “रिफ़ंड” जिसके लिए आपको पैसे देने या PIN डालना पड़े।

क्या करें

  • हेल्पलाइन नंबर सिर्फ़ आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या कार्ड के पीछे से लें।
  • कॉलर के कहने पर कभी रिमोट-एक्सेस ऐप इंस्टॉल न करें।
  • कर लिया हो तो उसे हटाएँ, दूसरे फ़ोन से बैंकिंग पासवर्ड बदलें, बैंक और 1930 पर कॉल करें।

और ठगी जिनके बारे में जानें